Passer au contenu principal

नस्लवाद और घृणा समाप्त करना: आपका अधिकार। आपकी ज़िम्मेदारी।

नस्लवाद और घृणा के पीड़ितों हेतु संसाधन

आपको नस्लवाद और घृणा मुक्त समाज में ज़िंदगी जीने का अधिकार है। यदि आप घृणा-आधारित अपराध या वारदात के शिकार हैं और सहायता चाहते हैं, तो निम्नलिखित संसाधनों से जुड़ें:

BC 211 वैब और फोन  सहायता
BC211 बहुभाषी ऑप्रेटर सहायता और पूरे B.C. में उपलब्ध सेवाओं की एक वैबसाइट संबंधी सूची प्रदान करता है।

विक्टिम लिंक BC (Victim Link BC)
विक्टिम लिंक BC एक टोल-फ़्री, बहुभाषायी फोन सेवा है, जो B.C. में दिन में 24 घंटे उपलब्ध है। विक्टिम लिंक BC 150 से अधिक भाषाओं में सेवा उपलब्ध करती है, इसमें उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों की कई भाषाएं शामिल हैं। पीड़ित सेवा के वर्कर अपराध के पीड़ितों के लिए जानकारी, संकट सहायता और सेवा संबंधी रैफ़रल उपलब्ध करा सकते हैं।

IBPOC चिकित्सकों की निर्देशिका (Directory of IBPOC therapists)
BC-आधारित हीलिंग इन कलर, IBPOC समुदाय के लिए उपचार और सीखने हेतु प्रत्यक्ष अनुभवों और संसाधनों वाले चिकित्सकों की सूची उपलब्ध करती है।

SNIWWOC मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं
मूल निवासी महिलाएं और गोरे रंग को छोड़कर प्रत्येक रंग की महिलाओं (SNIWWOC) के लिए सहायता नैटवर्क कम आय वाली जातिगत महिलाओं के लिए मुफ़्त चिकित्सा प्रदान करता है। योग्य होने के लिए चिकित्सा अनुरोध फ़ार्म भरें।

मुफ़्त सेवाओं तक पहुंच करना (Access Pro Bono)
एक्सैस प्रो बोनो एक स्वतंत्र संगठन है, जिसमें पूरे BC के वॉलंटियर कानूनी सेवा प्रदाता शामिल होते हैं। उनके ऑनलाइन फ़ार्म या हैल्पलाइन के माध्यम से उनके साथ जुड़ें।

लीगल एड BC (Legal Aid BC)
लीगल एड BC, कानूनी सेवाओं संबंधी सोसायटी द्वारा बनाया गया एक ग़ैर-लाभकारी है, जो कम आय वाले लोगों को कानूनी सलाह और प्रतिनिधित्व प्रदान करता है। उनके कॉल सैंटर या ईमेल द्वारा संपर्क में रहें।